लन्जोत में साप्ताहिक योग शिविर का समापन 

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय प्राथमिक एवम माध्यमिक पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान से लन्जोत में चल रहे साप्ताहिक योग शिविर का मुख्याध्यापिका मंजू रानी एवम अंकना देवी द्वारा संयुक्त रूप से समापन किया गया।

जिसमें आयुष विभाग वेलनेस सेंटर रैत के योग इंस्ट्रक्टर उद्यालक शर्मा , अनुराधा शर्मा पतंजलि योग समिति प्रभारी प्रीतम सिंह द्वारा क्रमवार 40 छात्रों को वृक्ष, ताड़ आसन, भस्त्रिका, कपाल भाती तथा बच्चों की परीक्षाओं के मद्देनजर स्मरण शक्ति बढ़ाने हेतु भ्रामरी उदगीत जैसे विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम करवाए।

जिसमें बच्चों को स्वस्थ एवम निरोग रहने के लिए खान पान संबंधी संतुलित भोजन एवम फल तथा हरी सब्जियों तथा साधारण रोगों से बचाव हेतु आयुर्वेदिक एवम घरेलू नुस्खों कॊ अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर बल देते हुए फास्ट और जंक फूड से परहेज करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर अध्यापक वर्ग सुनीता, नीलम, नितेश, वनीता सलोचना, मिल्क राज, अंकना, अनूप आदि ने भी बच्चों के साथ योगासन किए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...