वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन 3 मार्च को करेगा सम्मान समारोह 

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन मंडी द्वारा 3 मार्च को एक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है|

इस सम्मान सामारोह का आयोजन एसोसिएशन के राज्यअध्यक्ष प्रकाश बादल को वन विभाग के कर्मचारियों के लिए किये गए अनेक सराहनीय कार्यों के लिए किया जा रहा है |

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वन वृत्त मंडी के सी सी एफ अनिल जोशी होंगे | इस आयोजन में वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की मंडी इकाई के कर्मचारी भाग लेंगे|

यह जानकारी वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन मंडी इकाई के अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने दी रजनीश ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल के नेतृत्व में वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए अनेक कार्य पिछले चार महीनों के कम समय में पूर्ण किये गए |

रजनीश ने बताया कि प्रकाश बादल के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में पहला कार्य विभाग में पिछले सैंतीस वर्षों से प्रमोशन का रास्ता देख रहे अधीक्षक ग्रेड- I के लिए दस पोस्टें सृजित एवं स्तरोन्नत कर एक सराहनीय कार्य किया है |

रजनीश ने बताया कि एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष जोर शोर के साथ अपनी मांग रखी और दस अधीक्षक ग्रेड-II को पदोन्नति मिल सकी |

इसके अतिरिक्त वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ की मांग पर प्रदेश को पहलीबार लगभग नौ करोड़ के बजट का प्रावधान भी प्रकाश बादल की अध्यक्षता में बनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...