खुद ही रची लापता होने की साजिश, पुलिस कार्यवाही में हुआ खुलासा, युवक के खिलाफ मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गुल्लरवाला के रहने वाले एक दारा सिंह नामक युवक को लापता हुए 40 घंटे के ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी भी दारा सिंह का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया है और दारा सिंह की तलाश में उसके परिजन दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इसी के चलते उनके परिजन पुलिस थाना बद्दी पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से दारा सिंह को जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई खबर ने नया मोड़ लिया है।

एसपी बद्दी ने युवक के परिजनों की मांग पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बद्दी डीएसपी प्रियंक गुप्ता को मामले की जाँच करने के आदेश पारित किए। मामले की जाँच में करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता, एसएचऔ बद्दी और पुलिस टीम ने जहा युवक काम करता उस कंपनी में जा कर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में पुलिस टीम ने दारा सिंह के साथ जो युवक थे उनसे कड़ी पूछताछ की। जिसमें उन्होंने पुलिस को दारा सिंह के छुपे होने की बात बताई और बताया की दारा सिंह पंचकूला में अपने रिश्तेदारों के पास छुपा हुआ है।

इस पर पुलिस ने दारा सिंह को पुलिस स्टेशन बुलाया। जहा पर दारा सिंह ने बतया कि जिसके साथ उसकी लड़ाई हुई थी वो उनको हिरासत में देखना चाहता था। जिस बजह से वो छुप गया था और मामले की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि दारा सिंह के लापता होने कि रिपोर्ट को उन्होंने खरिज कर दिया है। साथ ही दारा सिंह पर झूठ बोलने पर आई की धारा के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट...

एससी युवाओं को एआई और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका

तीन-तीन महीने के इन दोनों कोर्सों के दौरान हर...

आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

हिमखबर डेस्क  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...