अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए पौने आठ लाख

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर में पेश आया 420 का केस

सुंदरनगर – डॉली चौहान

सिविल अस्पताल सुंदरनगर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मुकदमा 420 का दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायतकर्ता यतीश कुमार पुत्र होशियार चंन्द गांव गधौण डाकघर बृखमणी, तहसील बल्ह, जिला मंडी उम्र 24 वर्ष ने शिकायत दर्ज करवाई है कि राहुल पुत्र राम सिंह गाव व डा. महादेव तहसील सुंदरनगर ने उन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे और उसके दोस्तों से करीब पौने आठ लाख रुपए की ठगी की।

उसने न नौकरी दिलाई और अब पैसा वापस करने में भी आनाकानी कर रहा है। जिस पर राहुल के खिलाफ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...