नवरात्रों के लिए कांगड़ा तैयार

--Advertisement--

Image

एसडीएम नवीन तंवर बोले, बज्रेश्वरी मंदिर में ग्रीष्मकालीन नवरात्र में भक्तों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को माकूल सुविधाएं देने की बात कही गई है।

एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर ने कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में ग्रीष्मकालीन नवरात्र को देखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किस प्रकार पहले से और अधिक उचित व्यवस्था दी जाए।

इस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों साथ बैठक का आयोजन किया। विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

ग्रीष्मकालीन नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओ में बढ़ोतरी के को ध्यान में रखते हुए अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने की बात कही गई। मंदिर परिसर के अंतर्गत आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

मंदिर की सजावट बारे चर्चा की गई। सभी पार्किंग स्थलों पर उचित साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से पार्किंग स्थल मिल सके।

मंदिर के अंतर्गत आने वाली सभी सराय में साफ-सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंदिर के लंगर की साफ-सफाई तथा लंगर को और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। लंगर से संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रहे इस पर निरंतर कार्य करने के लिए कहा गया। -एचडीएम

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा, ईओ ललित कुमार, एसएमओ विवेक करोल, एसएचओ कांगड़ा विजय कुमार, डीटीडीओ संजय शर्मा, इंजीनियर राकेश कुमार, इंजीनियर छविराम, सुदर्शन कुमार, प्रवीण कुमार, आदित्य उपाध्याय, रमेश सिंह, बलविंदर सिंह आदि विभिन्न
विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...