नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 01 मार्च – व्यूरो रिपोर्ट

नादौन क्षेत्र में पिछले दिनों एक अधेड़ द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ किए दुष्कर्म मामले में आरोपी को माननीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार जहां एक ओर नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की प्रारंभिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है। वहीं आरोपी ने भी रिमांड के दौरान अपना गुनाह कबूल या है।

गौर है कि स्कूल से घर आते हुए एक जंगली रास्ते पर आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। वह गत दो वर्ष से बच्ची को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य कर रहा था। उसने बच्ची को पूरी तरह डरा के रखा था ताकि उसका भेद कहीं खुल न जाए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब जंगल में ही अधेड़ को किसी ने बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद बच्ची ने अपनी पूरी आप बीती परिजनों को बताई। बच्ची की मां का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका है। बच्ची द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था।

इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि मामले की आगामी छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...