चंबा से चामुंडा रूट पर बस सेवा शुरु- विधायक नीरज नैय्यर

--Advertisement--

Image

चंबा से कटड़ा के लिए बस सेवा भी की गई शुरु, बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

चंबा ,1 मार्च – भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र चंबा के सदर विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा से चामुंडा रूट पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 1 दिन छोड़कर चंबा से कटड़ा के लिए भी बस सेवा निगम द्वारा आरंभ कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि चंबा से कटड़ा रूट कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था, अब इस रूट को बहाल कर दिया गया है। इन दोनों बस रूटों के सुचारू होने से समस्त जिला के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी ।

उन्होंने बताया कि चंबा – चामुंडा रूट पर निगम की बस चंबा से सुबह 4:35 बजे रवाना होगी और चामुंडा 11:20 बजे पहुंचेगी तथा चामुंडा से दोपहर 2:40 बजे से रवाना होकर रात 10:00 बजे चंबा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि 1 दिन छोड़कर चंबा से कटड़ा जाने वाली बस चंबा से सुबह 7:30 चलेगी और कटड़ा शाम 7:00 बजे पहुंचेगी तथा दूसरे दिन सुबह कटड़ा से 6:00 बजे से रवाना होकर शाम 5:30 चंबा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों एवं पर्यटकों को सुविधाजनक, सुरक्षित, आरामदेय एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करने और बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...