हिमाचल प्रदेश के गांवों में मनरेगा के माध्यम से 2,200 तालाब का होगा निर्माण

--Advertisement--

Image

इन प्रस्तावित तालाबों के बनने से संबंधित गांवों में किसानों और बागवानों को मिल पाएगी सिंचाई की सुविधा 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के गांवों में मनरेगा के माध्यम से 2,200 तालाब बनेंगे। इन प्रस्तावित तालाबों के बनने से संबंधित गांवों में किसानों और बागवानों को सिंचाई की सुविधा मिल पाएगी। इस योजना के पहले चरण में प्रत्येक पंचायत में सिंचाई जल संरक्षण के लिए मनरेगा से 900 तालाबों को निर्माण कराया जाएगा।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश की सभी 3,615 पंचायतों में सिंचाई सुविधा के लिए तालाब बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं।

योजना के माध्यम से सरकार गांवों में सिंचाई सुविधा का विस्तार करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत ग्रामीणों के लिए कार्यदिवस भी उपलब्ध करवाएगी। राज्य के अस्सी फीसदी किसान और बागवान सिंचाई व्यवस्था के लिए पूरी तरह से बारिश के जल पर निर्भर हैं।

इन क्षेत्रों के किसानों और बागवानों के लिए वर्षा का जल संग्रहित करके सिंचाई की जरूरतों को काफी हद तक पूरा किया जाना है। पंचायती राज विभाग के अधिकारी बताते हैं कि पंचायतों से तालाबों के लिए जमीन चिह्नित करके विभाग को अवगत कराकर काम आरंभ करने को कहा है। यह जमीन सरकारी ही होनी चाहिए ताकि तालाब बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...