राहत की खबर सिविल अस्पताल पालमपुर में हो सकेंगे अल्ट्रासाउंड

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

सिविल अस्पताल पालमपुर में लोगों को अब अल्ट्रासाउंड करवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अस्पताल में पिछले कई महीनों से यह पद खाली चल रहा था। अब अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ने ज्वाइन कर लिया है। इससे लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने की समस्या अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल के सामने आशीष बुटेल के माध्यम से बताई थी। सिविल अस्पताल में पालमपुर में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती सीनियर रेजिडेंट के रूप में मेडिकल कॉलेज में होने के बाद यह पद खाली हो गया था।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने से लोगों को बाहरी व स्थानीय निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। जहां पर उन्हें महंगी दरों पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता था।

अब अस्पताल में डॉ. तिलक बागड़ा ने बतौर रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ पद संभाल लिया है। जबकि साथ में अस्पताल में मेडिसन विभाग में चल रहे खाली पद पर मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. प्रताप चंद ने भी ज्वाइन कर लिया है। इससे अब अस्पताल में मेडिसन विभाग में भी चिकित्सकों की कमी नहीं आएगी।

उधर, एमएस डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में दो डाॅक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

लोगों की समस्या हुई दूर

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को समस्या हो रही थी। लोगों की समस्या को देख उन्होंने एक रेडियोलॉजिस्ट और एक मेडिसन विशेषज्ञ के आदेश अस्पताल में करवा दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...