एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने किया चनौर मंदिर का दौरा

--Advertisement--

Image

देहरा 28 फरवरी – आशीष कुमार

एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने आज मंगलवार को सभी विभाग के अधिकारियों के साथ चनौर मंदिर का दौरा किया। एसडीएम ने कहा की भारत सरकार की ‘प्रसाद योजना’ धार्मिक पर्यटन अनुभवों को समृद्ध करने के लिए पूरे भारत में तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर केंद्रित है।

इसी योजना के तहत उन्होंने कहा की चनौर मंदिर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उद्यान बनाया जाएगा और इस उद्यान में विष्णु भगवान जी के 10 अवतारों को दर्शाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि यहां इस मंदिर में रहने के लिए सराय, कथा वाचन के लिए हॉल और एक झील का निर्माण भी किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग , जिला पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...