जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने ली 10 टीबी मरीजों की जिम्मेदारी, डीसी ने भेजी किट्स

--Advertisement--

Image

सीएमओ को सौंपीं पोषण किट्स, 6 महीने तक पोषण सामग्री देगी रेडक्रॉस सोसाइटी

हमीरपुर 28 फरवरी – व्यूरो रिपोर्ट

जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने एक विशेष पहल की है। सोसाइटी ने टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले के 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर तथा इनके सही पोषण की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया है।

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने मंगलवार को इन मरीजों के लिए 10 पोषण किट्स मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को सौंपीं।

 

देबश्वेता बनिक ने बताया कि इन 10 मरीजों को छह महीने तक पोषण किट्स प्रदान की जाएंगी। लगभग 1500 रुपये की इन किट्स में कई प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री जैसे- सोयाबीन, काला चना, चना दाल, दलिया, अंडे और सेब इत्यादि दिए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह खाद्य सामग्री मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार ही मरीजों को दी जाएंगी, ताकि वे अतिशीघ्र टीबी मुक्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान में जिला हमीरपुर ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जिला को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी भी योगदान दे रही है। इसी कड़ी में सोसाइटी ने 10 मरीजों की जिम्मेदारी ली है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री के अलावा टीबी मुक्त अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...