कांगड़ा : 43 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

देहरा , 28 फरवरी – शिव गुलेरिया

पुलिस चौकी संसारपुर टेरेस के अन्तर्गत व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुशल कुमार (43), निवासी गांव लखारडाके, पुत्र अर्जुन सिंह, तहसील जसवां ने घर की छत पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर जाकर तथ्य इकट्ठे किए और पाया कि मृतक लुधियाना (पंजाब) में काम करता था। दो दिन पहले अपने घर आया था जिसने सोमवार को घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी देहरा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...