चंडीगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से हिमाचल के दो युवकों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिला संधोल के रहने वाले दो युवकों की चंडीगढ़ के समीप साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के समीप सरदार अजीत सिंह पुलिस थाना के अंतर्गत देर रात करीब 1 बजे बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूत्रों की माने तो मृतक युवकों की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लेकिन अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

उधर, व्यापार मंडल के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि दोनों युवक संधोल क्षेत्र के अलग-अलग गांव से ताल्लुक रखते हैं। दोनों युवकों ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। दोनों चंडीगढ़ में ही नौकरी करते थे।

उन्होंने बताया कि एक युवक के पिता बिजली विभाग में कार्यरत है तो दूसरे के पिता अपना कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि परिजन सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और देर रात दोनों के शवों का संधोल पहुंचने का अनुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...