दरवाजे का परदा गले में फंसा, दम घुटने से 11 साल के बच्चे की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

खेलते-खेलते अचानक परदा गले में फंसने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिला चंबा की चुराह तहसील के लेहडुई गांव में रविवार देर शाम को यह घटना हुई।

11 साल का लेखराज पुत्र रमेश कुमार घर के दरवाजे के परदे के साथ खेल रहा था। इस बीच परदा उसके गले में लिपट गया। इससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद परिजनों को लेखराज की आवाज सुनाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

उसे बेहोश देखकर परिजन तुरंत उसे सुरंगानी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने लेखराज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी सलूणी पूर्ण ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...