हाईवे पर गिर रही चट्टानें, हो सकता है बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर पतलीकूहल फ्लाई ओवर के पास चट्टानों का गिरना बदस्तूर जारी है, लेकिन एन.एच.ए.आई. कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। इस स्थान पर कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है, लेकिन न तो एन.एच.ए.आई. व न ही लोक निर्माण विभाग इसका संज्ञान ले रहा है।

नैशनल हाईवे के इस स्थान पर पत्थर गिरना कोई नहीं बात नहीं। यहां लगभग हर रोज पत्थर गिरते रहते हैं मगर आज भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें हाईवे पर गिरीं। हालांकि जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है, अगर उस समय वहां से कोई वाहन गुजर रहा होता तो हादसा बड़ा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की कारवाई की मांग

पतलीकूहल व जटेहड़ बिहाल के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर कंकरीट की दीवार लगाई जाए, ताकि भूस्खलन को रोका जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि जब से नैशनल हाईवे का निर्माण हुआ है तभी से यह स्थान ऐसा ही है जहां आए दिन खतरा बना रहता है।

फ्लाई ओवर के साथ के इस स्पॉट के पास से ही वाया पतलीकूहल जाने वाले वाहन, कटराईं की तरफ  व मनाली की ओर जाने वाले वाहन गुजरते हैं। तीन तरफ  के लिए बने इस फ्लाई ओवर पर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। हाईवे से वोल्वो बसें व लांग रूट की बसें भी यहीं रुककर सवारियां बिठाती हैं।

स्कूली बच्चे भी इसी स्थान से होकर गुजरते हैं

स्कूल के बच्चे सुबह 9 बजे के बाद इसी स्थान से होकर पैदल कटराईं स्कूल जाते हैं व शाम को 4 बजे के बाद वापस आते हैं। लोगों ने डी.सी. से मांग की है कि बच्चों की सिक्योरिटी को देखते हुए एन.एच.ए.आई. के खिलाफ  कड़ा संज्ञान लें।

भूस्खलन से आई.टी.आई. को भी खतरा

बदस्तूर जारी भूस्खलन के कारण सेरीकोट गांव की जमीन धंसने की कगार पर है, वहीं अगर भूस्खलन ऐसे ही होता रहा हो सेरीकोट में करोड़ों की लागत से बनी आई.टी.आई. को भी खतरा पैदा हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...