फरवरी में तपे पौंग किनारे; पारा 25, परिंदे लौटे

--Advertisement--

Image

पहले मार्च अंत तक होती थी मेहमानों की वापसी, इस बार 5 डिग्री ज्यादा तामपान बढऩे से तेजी खाली हो रही झील

ज्वाली – अनिल छांगु

अक्तूबर से लेकर मार्च तक पौंग झील किनारे प्रवासी परिंदों के कलरव से गुलजार रहते हैं, लेकिन इस बार समय से पहले बढ़ती हुई गर्मी ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। पौंग झील से तेजी से प्रवासी परिंदे अपने वतन लौट रहे हैं। इस बार कुल 1 लाख 17 हजार प्रवासी परिंदे पहुंचे थे, जिनमें से 70 हजार से ज्यादा लौट चुके हैं।

अकेले रविवार के दिन की बात करें, तो नगरेाटा सूरियां, जवाली और फतेहपुर में पारा 25 डिग्री तक ट्रेंड करता रहा। पिछले साल इन दिनों तापमान 20 डिग्री तक था। यही कारण था कि मार्च में जब पारा 25 से ज्यादा होता है, तो प्रवासी परिंदे घर लौटते हैं, लेकिन इस बार बढ़ते हुए पारे ने मेहमानों को करीब तीन सप्ताह पहले लौटने पर विवश कर दिया है।

जनवरी में हुई थी गणना

जनवरी माह में इन प्रवासी पक्षियों की वन्य प्राणी विभाग द्वारा गणना भी की गई थी। इस बार पौंग बांध की खाली भूमि पर विभाग द्वारा किसानों को बिजाई करने पर भी प्रतिबंध पूर्ण तरीके से लगाया हुआ है। कई लोगों का मानना है कि पक्षियों को पर्याप्त भोजन न मिलना भी वापसी के कारणों में से एक है।

100 प्रजातियां-टूरिज्म

विश्व वेटलैंड पौंग झील में इस बार 100 प्रजातियों के करीब एक लाख 17 हजार के करीब प्रवासी पक्षी पहुंचे थे। इनमें बारे हेडेड गीज नामक परिंदा आकर्षण का केंद्र रहा। इन्हीं परिंदों की वजह से पौंग झील में पर्यटन केा निखारने की इबारत लिखी जाती है।

अभी पर्यटन का समर सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में समय से पहले परिंदों की वापसी टूरिज्म को कहींं न कहीं झटका जरूर देगी। पर्यटन से जुड़े जानकार इस बात को मान रहे हैं कि बढ़ती गर्मी से पक्षियों की वापसी से पर्यटन को झटका लगेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...