शास्त्री की डिग्री-नौकरी एक साथ

--Advertisement--

Image

एचपीयू के इक्डोल में नए सेशन से शुरू होंगे नए कोर्स, हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश के हजारों छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब ओपन लर्निंग से जो छात्र डिस्टेंस एजुकेशन में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए नए डिग्री सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स नए सेशन में इस साल शुरू हो जाएंगे।

इस बारे में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए 19 नवंबर को कार्यकारी परिषद की बैठक में प्रस्ताव लगाया गया था जिसे मंजूरी दे दी गई है।

खास बात यह है कि अभी तक यूजी के छात्रों को यदि शास्त्री में तीन साल की डिग्री चाहिए होती थी तो उन्हें रेगुलर कालेज में ही एडमिशन लेना पड़ता था लेकिन अब रेगुलर एडमिशन लिए बिन शास्त्री तीन साल का डिग्री कोर्स शुरू करेगा और इसमें छात्र जहां कहीं जॉब करते हैं उन्हें पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही एलिमेंटरी इकोनॉमिक्स में एक साल का सर्टिफिकेट और ह्यूमन रिसोर्स में एक साल का डिप्लोमा, कॉमेडी इंग्लिश में एक साल का डिप्लोमा, कम्प्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा, डाटा साइंस में एक साल का डिप्लोमा और डिजास्टर मैनेजमेंट में भी एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू होगा।

हालांकि 21 फरवरी से हिमाचल प्रदेश विवि में नियमित कक्षाएं शुरू हुई है और पीजी परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होगी। जून और जुलाई में इक्डोल में नया सेशन शुरू होगा और उसके बाद ये डिग्री और डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

सिमट गया था कार्यक्षेत्र

यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डेब) के दूरवर्ती शिक्षण संस्थानों के लिए बनाए नियमों के तहत प्रदेश में एक और राज्य पुस्तकालय सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी खुलने और इसके तहत पांच जिलों के लिए जाने से एचपीयू इक्डोल का कार्यक्षेत्र सात जिलों तक सिमट गया था।

सरकार के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद इक्डोल का कार्यक्षेत्र सभी 12 जिलों में पहले की तरह रखे जाने की अनुमति देकर अधिसूचना जारी की और अब इसके लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू

इस पर विवि प्रशासन और इक्डोल प्रशासन ने अब जनवरी-2023 के लिए यूजी, पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। जल्द प्रवेश के लिए आवेदन करने को पोर्टल खुल जाएगा।

इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आने वाले सात जिलों और सरदार पटेल विश्वविद्यालय में आने वाले पांच जिलों में रहने वाले छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उनके लिए इक्डोल उनके जिलों में स्टडी सेंटर और परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा। इक्डोल में वर्तमान में करीब 15 हजार छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...