कांगड़ा: बणी में अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक घायल

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार 

पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत बणी में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। एक युवक को गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बाकी के दो युवक सुरक्षित हैं।

घायल की पहचान रणजीत धीमान (24) पुत्र प्रताप सिंह गांव पट्टे दी हट्टियां जवाली के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार (एचपी 46-3421) में सवार होकर तीन युवक रक्कड़ की ओर जा रहे थे।

बणी के समीप एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कार खाई में जा गिरी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।

गाड़ी में सवार युवकों को बाहर निकाला और गंभीर घायल युवक को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।

थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...