ज्वाली में गज खड्ड का सीना छलनी करने वाले नपे, पुलिस ने जब्त किए 3 जेसीबी और 3 टिप्पर

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

ज्वाली में अब खनन माफिया की खैर नहीं। जिला पुलिस के निर्देशानुसार ज्वाली पुलिस ने गज खड्ड पर अवैध खनन करते तीन टिप्पर और तीन जेसीबी मशीनों को पकड़ा है।

डीएसपी ज्वाली मनोज धीमान ने बताया कि एसएचओ जवाली सुरिंदर कुमार व चौकी नगरोटा सूरियां की पुलिस न गज खड्ड पर औचक निरीक्षण व जनता की अवैध खनन की शिकायत के आधार पर नागनी माता क्रशर और गज स्टोन क्रशर के तीन बजरी से भरे टिप्परों और तीन जेसीबी मशीनों को अवैध खनन करते पकड़ा है तथा चालान काटकर उनसे दो लाख पच्चीस हजार रुपए जुर्माना के रूप में प्राप्त किए हैं।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि खनन माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...