सुरेंद्र को छह माह का कारावास

--Advertisement--

Image

नाहन, 25 फरवरी – नरेश कुमार राधे

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय की न्यायाधीश प्रियंका देवी की अदालत ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ संदी निवासी गांव चढ़ेऊ, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई को दोषी करार दिया है।

अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए में दोषी को तीन माह के कठोर कारावास और 3,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

जबकि, भारतीय दंड संहिता की धारा 352 में दोषी को छह माह के साधारण कारावास और 2,000 रुपये के जुर्माने का फैसला सुनाया। मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी दीक्षित शर्मा ने की।

उन्होंने बताया कि मामला 25 नवंबर 2015 का है। पीडि़ता ने पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज करवाया था। मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया।

अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...