हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में पलटी कार

--Advertisement--

Image

दो बच्चों व एक महिला सहित कुल पांच व्यक्तियों को आई मामूली चोटें, घायलों को रैडक्रॉस सोसायटी व 108 रोगी वाहन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया  

नाहन, 25 फरवरी – नरेश कुमार राधे

नाहन-पांवटा साहिब हाईवे पर बोहलियों के समीप एक कार (HP63-6628) के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायलों को रैडक्रॉस सोसायटी व 108 रोगी वाहन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। हादसे में दो बच्चों व एक महिला सहित कुल पांच व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक कार हाईवे के किनारे ही खेत में पलट गई। तुरंत ही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को कार से निकाल कर इम्दाद दी गई। गनीमत इस बात की भी रही कि कार के पलटने वाली जगह पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

बताया जा रहा है कि कार में सफर कर रहे यात्री शिमला की तरफ जा रहे थे। घायलों की पहचान शिमला जिला के रहने वाले 42 वर्षीय रमेश व 34 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है। पता चला है कि कार सवार हरिद्वार से वापस लौट रहे थे।फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...