चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में पेशी के लिए लाया गया चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपी पानी पीने के बहाने प्रथम मंजिल पर स्थित वाटर कूलर तक आया। लेकिन यहां पहुंचने के बाद वह धरातल मंजिल पर स्थित पार्किंग में छलांग लगाकर प्रतापनगर की तरफ भाग गया।

जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने के लिए काफी मशक्कत कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।फरार होने वाला व्यक्ति यहां चोरी के मामले में पुलिस थाना हमीरपुर में नामजद है। समन जारी होने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था।

पुलिस ने बीते गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को 1:30 बजे उसे हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस जेल वारंट तैयार कर रही थी कि तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...