उपमण्डल फतेहपुर के चकवाडी की रहने वाली मीना कुमारी ने हॉकी मे गोल्ड मेडल जीत हिमाचल का नाम किया रोशन

--Advertisement--

Image

मास्टर गेम की नेशनल गेम मे जीता गोल्ड मैडल, यूपी (बनारस) मे खेली गई 4 दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता, हिमाचल की टीम ने केरल को 6-0 से मात देकर गोल्ड मेडल किया अपने नाम, मीना कुमारी उर्फ़ बंटी 1987 से लगातर अभी तक हॉकी टीम की कैप्टन रही हैं और कई मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया हैं!

फतेहपुर – अनिल शर्मा

मीना उर्फ़ बंटी उम्र 48 बर्ष ने जानकारी देते हुए कहा की उन्हें हॉकी खेलने का शौक ज़ब बे छठी मे पड़ती थी तब से हुआ! उस समय वे धर्मशाला मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे पढ़ती थी! पहला नेशनल उन्होंने 1987 मे आगरा मे खेला!

फिर 1990 मे बिहार मे नेशनल हॉकी का मैच खेला!यहां उनकी टीम ने यूनियर और सव यूनियर टीम ने सिल्वर मैडम जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया!मीना उर्फ़ बंटी 1987 से अभी तक टीम की कैप्टन हैं!

अभी हाल मे मीना उर्फ़ बंटी की टीम ने यूपी मे हुए मास्टर गेम अंडर 40 मे गोल्ड मेडल जीत हिमाचल का नाम रोशन किया!इस मैच मे उन्होंने केरल की टीम को 6-0 से मात दी!

मीना उर्फ़ बंटी ने हिमाचल प्रदेश की सरकार से आग्रह किया हैं की हमारी टीम की सारी लड़कियां मेहनत कर मेडल जीतकर अपने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करती हैं! परन्तु बड़े अफ़सोस से कहना पर रहा हैं की सरकार द्वारा अभी तक हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली लड़कियों से सरकार की तरह से कोई भी मदद नहीं की गई हैं!

टीम की लड़कियां सब अपने अपने खर्चे पर खेलने जाती हैं! हमारी टीम अपनी मेहनत व लग्न से खेल मेडल जीत हिमाचल का नाम रोशन किया हैं! मीना उर्फ़ बंटी ने सरकार से आग्रह किया हैं की हॉकी की टीम जो हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं उनके बारे मे सोचा जाए ताकि वे हिमाचल प्रदेश की तरफ से खेल सकें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...