टाटा-S ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक की मौत, 6 घायल

--Advertisement--

Image

सोलन, 24 फरवरी – रजनीश ठाकुर

दभोटा नालागढ़ सड़क पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ़्तार टाटा-S की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार बाइक (PB -12-Z-4991) चालक जॉकी टीवीएस कंपनी से काम खत्म कर घर वापिस लौट रहा था व टाटा एस वाहन में सवार 15 लोग शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे।

इसी दौरान दभोटा नालागढ़ पहुंचते ही तेज रफ़्तार टाटा एस बाइक को टक्कर मार सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई व टाटा एस में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

वहीं, बीएमओ डॉक्टर मुक्त रस्तोगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टाटा एस में सवार लोग पंचकुला हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...