पपरोला में नाकाबंदी पर स्कूटी सवार 2 युवकों से पकड़ा 10.88 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नितिश पठानियां 

कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के तहत मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र पपरोला में गत देर रात पुलिस ने 2 युवकों से 10.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक एक स्कूटी पर पालमपुर की ओर से बैजनाथ जा रहे थे। इस दौरान पपरोला में नाके पर तैनात एएसआई किरण, हैड कांस्टेबल कुलतार, एचएचसी शक्ति व चालक कांस्टेबल पंकज ने स्कूटी की तलाशी ली तो चिट्टा बरामद किया।

पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमित मल्होत्रा (40) और सिद्धार्थ कौशल (26) निवासी राम चौक पालमपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे चिट्टा से लाए और इसे कहां देने जा रहे थे। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...