3 मंजिला मकान की छत से गिरकर युवक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले की राजनगर पंचायत में बुधवार देर रात एक युवक की 3 मंजिला मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान संदीप कुमार कोटवाल (34) पुत्र भगत राम निवासी राजनगर के तौर पर हुई है।

युवक बुधवार देर रात को छत पर गया था। अचानक रात के अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे जा गिरा। युवक के गिरने के बाद परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल प्रशासन की सूचना पर चम्बा थाना की पुलिस टीम ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए तथा वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

राजनगर निवासी व राजपूत कल्याण सभा चम्बा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संदीप कुमार राजपूत कल्याण सभा चम्बा का सदस्य था। इसके चलते सभा की तरफ से मृतक के परिजनों की हरसंभव सहायता की जाएगी।

डीएसपी चम्बा ने युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...