पुलिस प्रशासन कांगड़ा ने छात्रों के साथ मिलकर निकाली नशे के खिलाफ जागरूकता रैली

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

आज पुलिस प्रशासन कांगड़ा की तरफ से डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने हेतु स्कूली छात्रों के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस मौके पर डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने मौके पर उपस्थित विभिन्न स्कूल से आए हुए छात्रों को नशे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को बताया कि नशा मनुष्य के जीवन के लिए बहुत खतरनाक है और नशा करने के परिणाम भयानक होते हैं। कोई भी व्यक्ति जो नशा करता है, ऐसा करने से उसका जीवन तो समाप्त होता ही है लेकिन उसके कारण उसका पूरा परिवार गहरे संकट में पड़ जाता है। उन्होंने छात्रों से हमेशा नशे से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने छात्रों को कहा कि पौष्टिक आहार का उपयोग करें, खेलकूद और योगा जैसी गतिविधियों में भाग लें, इससे मनुष्य का तन और मन हमेशा स्वस्थ रहता है।

इसके उपरांत विभिन्न स्कूलों से आए हुए छात्रों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्यालय भवन से कांगड़ा शहर में नशे के खिलाफ और लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया.

जिसमें जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू कांगड़ा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एमबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

रैली के आयोजन में डीएसपी कांगड़ा सहित एसएचओ कांगड़ा विजय कुमार, कांगड़ा पुलिस सदस्य, स्कूलों के अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...