Breaking: सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नहीं होंगे अब एनुअल फंक्शन, प्रदेश सरकार ने लगाई रोक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य सरकार ने सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में एनुअल फंक्शन करने पर रोक लगा दी है। यह रोक तुरंत प्रभाव से लगाई गई है।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी किए निर्देशों के अनुसार सभी जिलों के उप निदेशकों को कहा गया है कि अब अपने जिला के स्कूलों में एनुअल फंक्शन का आयोजन तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए।

दरअसल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और ऐसे में बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी का समय देने के बजाय वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में लगा दिया गया था।

राज्य में बनी नई सरकार के कारण इन स्कूलों में मुख्य अतिथि कौन जाएगा? यह भी एक लड़ाई का विषय बन गया था। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां कांग्रेस का विधायक नहीं बना है।

फील्ड से आई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने विभाग को इस तरह के कार्यक्रम करने पर रोक लगाने को कहा। स्कूलों में होने वाले आयोजनों पर नए शिक्षा सत्र के लिए आदेश नए सिरे से जारी होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...