हिमाचल: शादी से कुछ घंटे पहले गाड़ी व आभूषण की मांग, इंकार करने पर तोड़ा रिश्ता

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

समाज में दहेज की प्रथा आज भी नासूर बनी हुई है। दहेज​ बिना शादी होने को फीका बताया जाता है और कई रिश्ते बनते-बनते टूट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देखने को मिला है।

यहां उपमंडल बंगाणा के तहत एक गांव में दहेज न मिलने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। बारात आने से करीब चंद घंटे पहले वर पक्ष से आई कॉल से वधू पक्ष होश फाख्ता हो गए। मामले को लेकर वधू पक्ष ने बंगाणा पुलिस को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

आरोप है कि वर पक्ष ने शादी से कुछ घंटे पहले ही गाड़ी व आभूषण की मांग की, जिसे न पूरा करने के चलते युवक शादी से मुकर गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वधू पक्ष ने बताया कि बेटी की शादी जिला हमीरपुर के युवक से तय हुई थी। 19 फरवरी को चुनरी चढ़ाने की रस्म अदा की गई, जबकि 21 फरवरी को शगुन दिया गया और बुधवार रात बारात आनी थी। आरोप है कि दोपहर खाना खाने के समय वर पक्ष से फोन आया।

इस दौरान कहा कि रात को बारात तब आएगी, जब गाड़ी व आभूषण देंगे। वर पक्ष से आई कॉल से वधू पक्ष होश फाख्ता हो गए।

इस डिमांड को युवती के पिता ने इंकार कर दिया और मामले की शिकायत बंगाणा पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि शादी को लेकर अभी तक करीब 20 लाख का खर्च हुआ है।

इसके अलावा मानसिक तौर से भी परेशान किया जा रहा है। ऐसे में युवती के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।

उधर, मामले को लेकर एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...