मंडी शिवरात्रि में “अल्लाह हू” कव्वाली को लेकर मचा बवाल, आमने-सामने पक्ष-विपक्ष

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

मंडी की अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में अल्लाह हू अकबर कव्वाली गाए जाने को लेकर हिमाचल में बवाल शुरू हो गया है।

विपक्षी भाजपा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शिवरात्रि महोत्सव पर इस तरह की कव्वाली का आयोजन होना हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति और हिंदुत्व का अपमान है।

कांग्रेस सरकार को शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करवाने से पहले सोच लेना चाहिए था।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे कलाकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन शिवरात्रि महोत्सव देव परंपराओं के लिए समर्पित रहता है। वहां पर इस तरह की कव्वाली का आयोजन नहीं होना चाहिए था।

सांस्कृतिक संध्या में “अल्लाह हू” अकबर की कव्वाली का आयोजन होना हिंदू और देव समाज को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है।

वहीं, दूसरी तरफ पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच बिल्कुल साफ है।

कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्ष समाज में विश्वास रखती है, जहां पर सभी धर्मों के लोगों का सम्मान किया जाता है। भाजपा के लोगों में उनकी सोच दिखती है, जो समाज के हित में नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...