भदरोआ रेंज की गंगथ बीट में वन काटुओ ने खैर पर चलाई कुल्हाड़ी, ट्रैक्टर सहित 40 मोछे जब्त

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान 

वन मंडल नूरपुर के अंतर्गत भदरोआ वन परिक्षेत्र की गंगथ बीट में अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है।

भटौली गांव के किसान सुखदेव शर्मा ने बताया कि वन काटुओं ने उसके खेत से खैर के पेड़ काट लिए हैं और ट्रैक्टर पर लोड करते वक्त जब उन्होंने मुझे आता देखा तो वे भाग गए।

क्षेत्र में पहले भी खैर चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में सूखे पेड़ों का कटान लगाया गया है, जबकि जो पेड़ कटे हैं, वे सभी हरे पेड़ हैं।

थाना इंदौरा व वन विभाग की टीम ने चोरी का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर व खैर के लगभग 40 खैर के मोछों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन मंडल अधिकारी नूरपुर के बोल 

वन मंडल अधिकारी नूरपुर कुलदीप सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। कोई भी अवैध कटान करता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...