लडभड़ोल में पिकअप जीप से पकड़ा शराब का जखीरा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

लडभड़ोल – अंशुल दिक्षित 

लडभड़ोल पुलिस ने नाके के दौरान शराब का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार लडभड़ोल पुलिस द्वारा बीती रात लड़भडोल के करीब स्यूण गांव के पास लगाए गए नाके के दौरान बैजनाथ की ओर से आ रही एक पिकअप जीप (एचपी 37जी-3973) को जांच के लिए रोका गया।

जीप के ऊपर तिरपाल चढ़ाया गया था। पुलिस ने जब गाड़ी से तिरपाल को हटाया तो जीप में 65 पेटियां ऊना नम्बर वन शराब की पाई गईं। चालक से शराब से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

पुलिस ने शराब से भरी जीप को कब्जे में लेकर चालक अनु कुमार निवासी गांव कबाड़ी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा उससे पूछताछ जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...