बुजुर्ग ने एचआरटीसी के चालक पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया 

निकटवर्ती नैहरनपुखर क्षेत्र के साथ लगते कड़ोल गांव के बुजुर्ग दंपती ने परिवहन निगम के ड्राइवर पर दुर्व्यवहार करने और निर्धारित स्टापेज से दो किलोमीटर आगे बस रोकने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि बस चालक की मनमानी की वजह से आधी रात को वे दो किलोमीटर पैदल चलकर वापस अपने गंतव्य तक पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत की है।

कड़ोल गांव निवासी 70 वर्षीय ध्यान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी माता का देहांत हो गया था। अस्थि विसर्जन के लिए पत्नी 65 वर्षीय संतोष कुमारी के साथ हरिद्वार गए थे।

सोमवार को लौटते समय उन्हें ऊना तक बस मिली। रात करीब 10:15 बजे वे चंडीगढ़ की ओर से आई नाहन डिपो की बस में सवार हो गए और नैहरनपुखर की टिकट कटवाई।

जब नैहरनपुखर पहुंचे तो बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। नैहरनपुखर से करीब दो किलोमीटर दूर सुनहेत में सुनसान जगह पर उतारा।

ध्यान सिंह ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दी है। नाहन डिपो के आरएम संजीव बिष्ट ने कहा कि यदि इस मामले में ड्राइवर की कोई लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...