
फतेहपुर – अनिल शर्मा
जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के वजीर रामसिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में दो युवकों ने एक शिक्षक के साथ हाथापाई की खबर सामने आई है।
जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलेज कैम्पस में दो युवकों ने एक ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी है।
मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है तथा पुलिस जांच में जुटी है तो वहीं शिक्षक का मेडिकल करवाया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षक स्टेज के पास था कि उसे एक आउटसाइडर फौजी युवक एक कॉलेज से ही पढ़ कर निकले स्टूडेंट ने बिना वजह पीटना शुरू कर दिया जिस पर अन्य विधार्थियों ने बीच बचाब कर शिक्षक को उनके चंगुल से छुड़ाया।
बताया जा रहा है कि एक युवक को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है।
हमलाबरों में एक बगडोली पंचायत (हौरी देवी) का फौजी बताया जा रहा है व दूसरा युवक हरसर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वहीं शिक्षक ने इसकी रिपोर्ट पुलिस चौकी रैहन दे दी है। जिस पर पुलिस की टीम भी छानबीन में जुट चुकी है तथ कारवाई कर रही है।
