
नूरपुर – देवांश राजपूत
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरंडा के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्यातिथि के रूप में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शिरकत की।
इस अवसर पर स्कूल की हेड टीचर वीना देवी व स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ तथा शाल- टोपी भेंट का स्वागत किया गया।
वीना देवी ने स्कूल में चल रही गतिविधियों बारे समारोह में मौजूद लोगों को अवगत कराया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि यह स्कूल सन 1926 में शुरू हुआ था तथा 2026 में 100 साल पूरा कर लेगा जोकि स्कूल के लिए ऐतिहासिक क्षण होंगे।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक पाठशाला का संचालन करना अध्यापकों के लिए किसी चुनोती से कम नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्राथमिक पाठशाला में छोटे बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ देखभाल की भी जिम्मेवारी होती है।
निक्का ने अपनी विधायक निधि से स्कूल के लिए एक अतिरिक्त कमरा बनाने की घोषणा की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर उनके साथ पँचायत के उपप्रधान सुरेश ठाकुर, राजेश , बीडीसी शकुंतला देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री बबली देवी, भाजपा पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह, रशपाल जरयाल ,सौरभ जगी, स्कूल स्टाफ वंदना पठानिया, अनीता देवी ,नीलम शर्मा, अभिषेक सिंह इंचार्ज आदि मौजूद रहे।
