छ देवियां शिवरात्रि महोत्सव के दौरान रहती है परदे में

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

देव समागम मंडी में सदियों पुरानी परंपरा को आज भी निभाया जा रहा है।

छह देवियां बगलामुखी, श्री देवी बूढ़ी भैरवा पंडोह, श्री देवी काश्मीरी माता, श्री धूमावती मां पंडोह, देवी बुशाई माता राज माता कहनवाल व रूपेश्वरी राजमाता न जलेब में शिरकत करती है और न ही पड्डल मैदान में होने वाले देव समागम का हिस्सा बनती है।

बता दें शिवरात्रि मेले के दौरान एक सप्ताह ये सभी देवियां राजमहल में रानियों के निवास स्थान रूपेश्वरी बेहड़े में घुंघट में वास करती हैं।

रियासतकाल से चली आ रही देव समागम शिवरात्रि में रानियों से सखी प्रेम को नरोल देवियां आज भी निभा रही हैं।

श्री बगलामुखी देवी के पुजारी गिरधारी ने कहा कि छह देवियां रानियों की तरह घुंघट डालकर राजमहल में एकांत वास करती हैं और राजमहल में ही रानियों के बेहड़े में वास कर देवियां रानियों से सखियों की तरह बातें करती थीं।

उन्होंने कहा कि यह देवियां राजाओं की रियासतें नहीं रहीं लेकिन देवियां महोत्सव में छोटी काशी मंडी में आती हैं लेकिन मेले में शिरकत करने की बजाए रूपेश्वरी बेहड़े में घुंघट में ही विराजमान रहती हैं जहां भक्त उनके दर्शनो के लिए काफी संख्या में पहुंचते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...