दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से पाेते की मौत, दादी गंभीर हालत में PGI रैफर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – व्यूरो 

जिला मुख्यालय धर्मशाला में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत जबकि उसकी दादी घायल हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान विनोद वर्मा (1 साल) पुत्र राज कुमार जबकि घायल महिला प्रेमबाई वर्मा (65) पत्नी ब्रहरमन वर्मा निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रवासी महिला अपने पोते को गोद में उठाए हुए जा रही थी कि इस दौरान एचआरटीसी वर्कशॉप में बस पार्क करते समय बस चालक की तरफ का टायर महिला की टांग पर चढ़ गया।

हादसे में जहां महिला की टांग टूट गई, वहीं गोद में उठाए बच्चे की पीठ पर भी खरोंचें आईं। हादसे के बाद घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टीएमसी रैफर कर दिया गया, जहां बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी दादी को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...