अनुराग ठाकुर ने ली विधानसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर के मोइन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार ली है।

देहरा – शिव गुलेरिया

जसवां प्रागपुर के मोइन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार ली है।

विधानसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं, जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं। उन्होंने कहा कि वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं और वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं।

वहीं आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।

हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करें पार्टी कार्यकर्ता

अनुराग ठाकुर ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करने और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कमियों को दूर करने का आह्वान किया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाल ही के केंद्रीय बजट में केंद्र की उपलब्धियों और महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है और सभी के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर जसवां प्रागपुर के विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने जनता से झूठ बोलकर जीता विधानसभा चुनाव 

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उसने जनता से झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के केवल 2 महीने में ही कांग्रेस ने 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले लिया है।

कांग्रेस ने चुनाव से पहले राज्य की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए देने का वायदा किया था। महिलाओं के खाते में पैसे तो नहीं आए बल्कि प्रदेश पर कर्ज जरूर चढ़ा दिया गया है। वहीं महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए भी पात्रता मानदंड में बदलाव करके लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी कर दी गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक ओपीएस के नाम पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विकास करने की बात आती है तो यह कर्ज में डूबी हुई सरकार नजर आती है। हर रोज प्रदेश के ऊपर 30 करोड़ रुपए कर्ज चढ़ाने का काम कांग्रेस कर रही है। अगर 5 साल भी यह सरकार चली तो पता नहीं कितने हजार करोड़ रुपए कर्जे में डुबाकर यह सरकार जाएगी।

कांग्रेस सरकार में लूट की खुली छूट

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लूट की खुली छूट नजर आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकर एक तरफ जनता को कष्ट दे रही है तो दूसरी ओर अपने विधायकों को मालामाल करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश में 6 सीपीएस बनाकर और अपने एडवाइजर को कैबिनेट स्तर का दर्जा देकर जनता पर बोझ डालने का काम किया है।

वहीं अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की। उन्होंने कहा कि जहां संस्थान बंद किए गए हैं। उन बूथों पर भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...