नागेश्वराधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज बकलोह के कालूगंज स्थित नागेश्वराधाम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर में 49 वा वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह कमेटी के लोगो के सहयोग से  मंदिर परिसर मे पंडित राम प्रसाद शर्मा के अगुवाई मे सभी  देवी देवताओं के मूर्तियों को दूध दही जो तिल मखीर और गगा जल डाल कर नहलाया गया।

उसके बाद सभी देवी देवताओं को नूतन वस्त्र पहनाये गए। उसके बाद हवन पुजन करने के बाद भगवान शिव की आरती उतारी गई। उसके बाद झंडा रोहन किया गया। साथ में सभी देवी देवताओ को भोग लगाने के बाद प्रसाद का भोग लगाया गया।

उंसके बाद सभी गॉव वासियों के द्वारे भजन कीर्तन किया गया। उसके बाद सभी देवीदेवताओं को भोग लगाने के बाद कंजक पुजन किया गया। ब्रामणो को भोजन करवाने के बाद सभी आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमे तुनुहट्टी भेडीखाना कालूगंज ,बकलोह,घटासानी भराड़ी, चिलामा, बधाली, ककीरा,सलोडका,कुमलाड़ी, देवीगाऊ ,भेकड,वैरिया,तारागढ़ लोडद्रमण,और आसपास के गॉव के लगभग हज़ारों लोगो मे भंडारे का आनंद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...