
धर्मशाला कालेज ऑडिटोरियम में होंगे ऑडिशन, 13वें सीजन का खिताब अपने नाम करने का मौका
इंदौरा – शम्मी धीमान
देवभूमि हिमाचल प्रदेश की बेटियों का दिव्य हिमाचल मिस हिमाचल-2023 बनने का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। ‘मिस हिमाचल’ के 13वें सीजन का कारवां बेटियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश भर के प्रमुख शहरों में ऑडिशन करवाए जा रहे हैं।
इसके तहत पीजी कालेज धर्मशाला के त्रिगर्त ऑडिटोरियम में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से ऑडिशन करवाए जाएंगे। जिसमें जिला भर की युवतियों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऑडिशन से वंचित रहने वाली युवतियों को भी गोल्डन चांस प्रदान किया जाएगा।
अरनी यूनीविर्सिटी द्वारा प्रायोजित और ब्यूटी पार्टनर रोजा हर्बल के सौजन्य से दिव्य हिमाचल के मिस हिमाचल-2023 के लिए राज्य भर की बेटियों के लिए ऑडिशन करवाए जा रहे हैं। अब तक 12 सफल मिस हिमाचल इंवेट करवाए जाने के बाद मेगा इंवेट को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है।
वहीं अब 13वें सीजन का भी रॉकिगं आगाज भी हो गया है। मॉडलिंग और ग्लैमर्स वल्र्ड में कैरियर बनाने के लिए युवतियों को ऑडिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। राज्य भर के विभिन्न जिलों में प्रमुख शहरों में ऑडिशन होने के बाद मिस हिमाचल का कारवां आगे बढ़ेगा।
जिसमें ऑडिशन में चयनित होने पर सेमीफाइनल्स की जंग होगी, जिसमें चयनित होने वाली टॉप-20 फाइनलिस्ट को उत्तर भारत के सबसे बड़े मेगा इंवेट के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा।
यह हैं शर्तें और नियम
‘मिस हिमाचल’ में भाग लेने के लिए युवतियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि हाइट पांच फुट तीन इंच से कम नहीं होनी चाहिए। युवती का हिमाचली बोनाफाइड होना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए ‘दिव्य हिमाचल’ समाचार पत्र, मिस हिमाचल फेसबुक, मिस हिमाचल ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपडेट प्राप्त की जा सकती है।
युवतियों को गोल्डन चांस
पीजी कालेज धर्मशाला के त्रिगर्त ऑडिटोरियम में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से ऑडिशन करवाए जाएंगे। जिसमें जिला भर की युवतियों के साथ प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऑडिशन से वंचित रहने वाली युवतियों को भी गोल्डन चांस प्रदान किया जाएगा।
