ससुराल की प्रताड़ना से हुई है 24 साल की शाहीन प्रवीण की मौत…!

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज में 24 साल की शाहीन प्रवीण की संदिग्ध मौत में एक टर्न आया है। प्रारंभिक तौर पर  ये सामने आ रहा था कि शाहीन की मौत बीमारी व कमजोरी की वजह से हुई है, लेकिन सदमे से उबरने के बाद  शाहीन  के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर पुलिस की जांच को एक नई दिशा दे दी है।

पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भाई सलमान खान ने कहा कि बहन की शादी डेराबस्सी के लाडलू में हुई थी। क्षमता के मुताबिक दहेज दिया गया था। 20 फरवरी 2021 को शादी हुई थी।

शुरू में सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मंजीत खान व उसके भाई ने शाहिन को तंग करना शुरू कर दिया था। 5 लाख रुपए की मांग लगातार की जा रही थी। मारपीट भी की जाती थी।

शाहीन की बेटी के जन्म पर भी सामथ्र्य के मुताबिक बहुत कुछ दिया गया था, लेकिन मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना जारी रही। 5 फरवरी 2023 को

शाहीन की रिश्तेदारी में मृत्यु हुई थी। इसके सिलसिले में वो भी गया था। लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। बमुश्किल 13 फरवरी को शाहीन को वापस नाहन लाया गया। ससुराल वालों ने उसे कहा था कि तेरी बहन बहुत ज्यादा बीमार है, इसे आकर ले जाओ।

सलमान खान ने कहा कि उसकी बहन शाहीन ने उसे बताया था कि मंजीत खान व मंदीप खान उसे बहुत परेशान करते हैं, साथ ही मारपीट भी करते हैं। घर पर कोई इंजेक्शन भी लगाते हैं। इंजेक्शन के कारण वो नशे में रहती है। सलमान खान पुत्र मोहम्मद इकबाल ने पुलिस को सौंपे पत्र में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी की रात नाहन मेडिकल कॉलेज में शाहीन की संदिग्ध मौत हो गई थी। 15 फरवरी को शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...