नहीं सुलझ पाया सीमेंट विवाद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले ट्रांसपोर्टर

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 फरवरी – नितिश पठानियां

सीमेंट विवाद सुलझता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रेट को लेकर अदानी समूह व ऑपरेटरों के बीच सहमति बनती नजर नहीं आ रही। सरकार की मध्यस्थता के बावजूद भी मामला सुलझ नहीं पाया है। अब ट्रक ऑपरेटर वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले और उनसे हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने की मांग उठाई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं। सीमेंट फैक्टरी बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ा घाटा हुआ है यह गंभीर स्थिति है। मैंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे और सरकार का रवैया भी इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए सकारात्मक था।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है इससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और जितनी जल्दी यह समस्या समाप्त होगी उतनी जल्दी हमारे भाइयों का रोजगार वापस चले इसके लिए हम प्रयासरत हैं।

इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे, इस बैठक में ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी समस्या हमारे समक्ष रखी है और इसको समझने के उपरांत हम भी केंद्र में बात करेंगे।

इस समस्या से हिमाचल की अर्थव्यवस्था भी काफी बिगड़ी है और हम प्रयास करेंगे कि जल्दी से जल्दी यह समस्या समाप्त हो और रोड पर ट्रक एक बार फिर आवागमन करते दिखाई दें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...