चक्की रेलवे पुल के निर्माण सहित पपरोला, कांगड़ा तथा जोगिन्दर नगर में बनेंगे 3 नए रेलवे स्टेशन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा चंबा लोक सभा सांसद किशन कपूर ने नूरपुर में की पत्रकार वार्ता, बोले- केंद्र सरकार ने हिमाचल में रेलवे विकास के लिए किए 1838 करोड़ रुपए स्वीकृत, पठानकोट-जोगिन्दर नगर रेलवे लाइन के तहत नए रेलवे स्टेशन के विकास तथा 96 साल पुराने अन्तरजीय चक्की रेलवे पुल का होगा निर्माण।

नूरपुर – देवांश राजपूत

कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद किशन कपूर ने आज नूरपुर में प्रेसवार्ता की।वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पठानकोट-जोगिन्दर रेलवे के लिए 1838 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग अमृत भारत रेलवे योजना के तहत यह कार्य होंगे।

कपूर ने कहा कि विभाग के फिरोजपुर मंडल की बैठक में उन्होंने पठानकोट -जोगिंदर नगर रेलवे लाइन की अपग्रेडेशन का मुद्दा उठाया था। कपूर ने बताया कि उन्होंने उक्त रेलवे लाइन के ब्राडगेज का मुद्दा भी उठाया है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शिमला रेलवे की तर्ज पर पठानकोट-जोगिंदर नगर रेलवे में डिब्बों को आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी के लिए विभाग द्वारा 2 एसी कोच स्वीकृत किये गए है।

कपूर ने कहा कि उन्होंने विभाग से अनुरोध किया कि डिब्बों में ग्लास (शीशा) लगाया जाए तांकि रेलवे के माध्यम से हिमाचल पहुंचने वाले पर्यटक कांगड़ा घाटी की मनमोहक वादियों का लुत्फ ले सके।

किशन कपूर ने चक्की सड़क पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पिछले 6 माह से बंद होने के प्रश्न कहा कि यह एक गम्भीर विषय है। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री को उक्त पुल का विषय लिखित पत्राचार कर ध्यान में लाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उनके साथ नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का तथा नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शिबू मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...