अपनी मनमानी कर रहा अडानी- ट्रांसपोर्टर, नहीं सुलझा अडानी के साथ टांस्पोटर्स का सीमेंट विवाद

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

सूबे में चल रहा सीमेंट विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है। ट्रांसपोर्टरों और अडानी समूह प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद भी रेट पर सहमति नहीं बन पाई है।

सरकार के साथ अदानी समूह के सीईओ और ट्रक ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। लेकिन बैठक में मालभाड़े पर सहमति नहीं बन पाई है ।

बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार की कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर्स के साथ मीटिंग हुई है। मुख्यमंत्री की कंपनी से मीटिंग हुई है। अदानी कंपनी के सीईओ हिमाचल आए है। दोनो पार्टी से चर्चा हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा रही।

प्रबंधन ने रेट 10 रुपए से कम बताए है।  बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। सरकार मध्यस्थ के रूप में काम कर रही हैं। ट्रक ऑपरेटर के हित देखना सरकार की जिम्मेदारी है। सीमेंट कंपनियों के बंद होने से सरकार को प्रतिदिन दो करोड़ का नुकसान हो रहा है। सरकार इस विवाद को हल करने की कोशिश कर रही है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अडानी अपनी मनमानी कर रहा है। ट्रांसपोर्ट का कहना है कि वैसे तो 13 रुपए 20 पैसे के हिसाब से प्रति किलोमीटर रेट होना चाहिए, लेकिन सरकार की मध्यस्थता के बाद ट्रांसपोर्ट ₹10:70 पैसे प्रति किलोमीटर की दर पर मान गए थे।

उधर अब अदानी समूह इससे भी कम 8:30 रुपए से दस रुपये देने पर की बात कर रहा है। ट्रांसपोर्टरों कहना है कि यदि 6 महीने भी ट्रक खड़े करने पड़े तो वह उसके लिए भी तैयार हैं। अडानी जब तक मांगे नहीं मानता है सीमेंट प्लांट नहीं चलने दिए जाएंगे।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...