5-जी की स्पीड से दौड़ेगी हिमाचल की राजधानी, शिमला में रिलायंस जिओ ने शुरू की सेवाएं

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल की राजधानी शिमला भी उन शहरों में शुमार हो गया है, जहां 5जी सेवाओं की शुरूआत हुई है। मंगलवार को रिलांयस जिओ ने शिमला में 5-जी सेवाएं शुरू कर दीं। इसी के साथ अब राजधानी भी 5-जी की स्पीड से दौड़ेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह युग टेक्रोलॉजी का है और शिमला में हाई स्पीड सेवाएं शुरू होना गर्व की बात है। 5-जी के माध्यम से अब हिमाचल चिकित्सा से लेकर शिक्षा तक में हाई इंटरनेट स्पीड से नए आयाम स्थापित करेगा।

निश्चय ही इस सेवा का हिमाचल को बड़ा लाभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाएंगे। आने वाले दो वर्षों में हिमाचल का स्वरूप बदलना शुरू होगा और अगले दो सालों में हिमाचल का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...