सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में लगी आग,टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

कुछ देर में निकला था बच्चों के लेने

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर में कोलडैम परियोजना क्षेत्र के गांव कसोल के नाला स्थल के पास एक खड़ी स्कूल बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खड़ी बस में अचानक आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। जबकि इस खड़ी बस को 30 मिनट बाद हरनोड़ा स्थित कोल वैली एजुकेशन सोसाइटी के कोल वैली पब्लिक स्कूल के लिए निकलना था।

बताया जा रहा है कि सुबह किसी ने देखा कि बस में आग सुलग रही है और धुआं निकल रहा था। देखते-देखते अचानक बस में बड़ी तेज लपटों के साथ आग भडक़ गई।

वहीं, स्थानीय पंचायत प्रधान देशराज ठाकुर ने सूचना मिलते ही सेडपा स्थित एनटीपीसी परियोजना की फायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर मुनीष सारस्वत को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर विभाग के टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।

फायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर मुनीष सारस्वत के बोल

उधर, फायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर मुनीष सारस्वत ने बताया कि एनटीपीसी कोल डैम सीआईएसएफ इकाई के बल सदस्यों ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से कुछ ही देर बाद बस में स्कूली बच्चे सवार होने वाले थे।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग का कारण

बता दें कि, अब तक की शुरुआती जांच में इस दुर्घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस की बॉडी जलने के अलावा कोई भी जानमाल की घटना नहीं हुई है। पुलिस आग लगने की घटना की गहनता से जांच कर रही है।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...