सुंदरनगर में बेखौफ घूम रहा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ वाकया

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 14 फरवरी – डॉली चौहान

सुंदरनगर में तेंदुए का खौफ देखने को मिल रहा है, जिस वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में बीबीएमबी कॉलोनी पोस्ट ऑफिस के नजदीक मंगलवार सुबह करीब 5:33 बजे एक तेंदुआ सरेआम देखा गया। जिसका पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।

गनीमत यह रही कि तेंदुए ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन तेंदुए के सरेआम घूमने से लोगों में खौफ पैदा हो गया, जिससे स्थानीय लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्र की पार्षद रक्षा धीमान ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ बेखौफ होकर घूम रहा है। तेंदुए के घूमने का पूरा वाकया मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर के बोल 

उधर, वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि शिकायत मिली है। वहीं क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...