युवतियों का टेलेंट देख हर कोई दंग, ऊना में सजा ‘मिस हिमाचल’- 2023 का मंच

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

प्रदेश के मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा मिस हिमाचल- 2023 के लिए होटल पार्थ ऊना में ऑडिशन आयोजित किया गया।

मिस हिमाचल के मंच पर खुद को साबित करने के लिए ऊना की युवतियों में होड़ देखने को मिली।

ऑडिशन के लिए सुबह से ही युवतियां ऑडिशन स्थल पहुंचना शुरू हो गई थी।

ऑडिशन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि नंदा अस्पताल एवं नर्सिंग संस्थान के एमडी डा. एसके नंदा रहे।

वहीं, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, आस्था संस्थान ईसपुर के एमडी आरएस राणा विशेष रूप से उपस्थित थे।

ऑडिशन में 21 युवतियों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा को प्रर्दशित किया।

निर्णायक मंडल में मिस हिमाचल फाइनलिस्ट अंकिता डोगरा व नंदा नर्सिंग इंस्टीच्यूट की प्राचार्य मंजीत कौर ने युवतियों के हुनर को परखा।

आडिशन में युवतियों ने रैंप पर कैटवाक किया। आडिशन के दौरान बालाओं ने रैंप पर कैटवाक कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

अपने सिर पर ताज सजाने की चाह लिए युवतियां आडिशन देने के लिए पुरे उत्साह से पहुंची।

वहीं, मिस हिमाचल-2023 में ऑडिशन देने के लिए जहां प्रतिभागी पहुंचे। वहीं, अभिभावक भी पहुंचे।

आस्था इंस्टीच्यूट ईसपुर के एमडी आरएस राणा ने कहा कि बेटियों को दिव्य हिमाचल समाचार पत्र की ओर से जो मंच मुहैया करवाया जा रहा है वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि मॉडलिंग की दुनिया में जाने के लिए मिस हिमाचल इवेंट कारगर साबित हो रहा है। मॉडलिंग में रूचि रखने वाली युवतियों को इस मंच का लाभ उठाना चाहिए।

रैंप वाक से जीता दिल

मिस हिमाचल में भाग लेने वाली युवतियों ने प्रभावी कैटवॉक के साथ ज्यूरी का दिल जीता। युवतियों ने निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए सवालों के भी सटीक उत्तर दिए।

इन्हें किया सम्मानित

‘मिस हिमाचल’ ऑडिशन में मुख्यातिथि डा.एसके नंदा, विशिष्टातिथि आस्था संस्थान ईसपुर के एमडी आरएस राणा, नंदा इंस्टीच्यूट आफ नर्सिँग की प्राचार्य मंजीत कौर, आस्था संस्थान से सीमा, मीनाक्षी, राजेंद्र कुमार व अंकिता डोगरा को हिमाचली टोपी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

‘दिव्य हिमाचल’ दे रहा युवतियों को बेहतरीन मंच

ऑडिशन में मुख्यातिथि डा.एसके नंदा ने अपने संबोधन में मिस हिमाचल 2023 के ऑडिशन देने आई सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि माडलिंग व एक्टिंग एक चुनौतीपूर्ण करियर है। इसके लिए प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास बहुत जरूरी है।

उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि दिव्य हिमाचल समाचार पत्र प्रदेश की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान कर युवतियों को आगे बढऩे का अवसर दे रहा है,जोकि प्रशंसनीय पहल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...