18-20 फरवरी तक मंडी प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

--Advertisement--

Image

शिवरात्रि महोत्सव के रीति-रिवाजों का करेंगे निर्वहन।

शिमला – नितिश पठानियां 

छोटी काशी मंडी में 19 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है।

शिवरात्रि महोत्सव के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 18 से 20 फरवरी तक मंडी में ही मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

इससे पूर्व चंद्रशेखर ने ऐतिहासिक सेरी मंच पर उपायुक्त मंडी व अन्य अधिकारियों के साथ शिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया।

चंद्रशेखर ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव को लेकर उन्होंने पहले समीक्षा बैठक कर दी थी, जिसके बाद बैठक में लिए गए फैसलों को अब अमलीजामा पहनाने का वक्त है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि महोत्सव पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान पूरी परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।

शिवरात्रि महोत्सव के दौरान निकलने वाली तीन शोभा यात्रा यानी जलेब के अलावा इस बार बाबा भूतनाथ की भी एक पारंपरिक जलेब निकाली जाएगी।

वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पहले की तरह सुचारू रूप से चलते रहेंगे। इस बार मेले में बेहतरीन सजावट होगी और बाबा भूतनाथ को भी फूलों से सजाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत कर, पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के दौरान साफ-सफाई सबसे बड़ी चुनौती रहती है। इसके लिए नगर निगम ने 50 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पहली बार 50 से 60 देवी-देवताओं उन्हीं के द्वारा चिन्हित स्थान पर बैठाया जाएगा।

यदि इसमें कामयाबी मिलती है तो आने वाले समय में इसी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव नए स्वरूप में दिखेगा।

इस बार नए तौर-तरीके अपनाए जा रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि मेले के दौरान इमरजेंसी सर्विस सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर के साथ उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसपी मंडी सागर चंद्र, विभिन्न विभागीय अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...