चड़ी स्कूल में किशोरियों को “वो दिन योजना” के तहत किया जागरूक

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़ी में किशोरियों को बाल विकास विभाग ने वो दिन योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ,बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष ठाकुर, वृत्त पर्यवेक्षक अंजना देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुदेश कुमारी, पूजा देवी, सरोज देवी ,अनीता कुमारी ,मिनाक्षी व स्कूल अध्यापिकाएं मौजूद रही।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा की मासिक धर्म के दौरान किशोरियों को अपने खान पर और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती हैं। इस दौरान खान पान ठीक नही होने के कारण किशोरियां एनीमिया से ग्रसित हो सकती है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बच्चे के पहले 1000 दिन , पर विस्तार से जानकारी दी ब किशोरियों को योगा का महत्व बताते हुऐ कहा की सभी को योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। शिविर में स्कूल की 150 से ज्यादा किशोरियों ने हिस्सा लिया।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...